फतेहपुर में पेड़ से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

Ads

फतेहपुर में पेड़ से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - March 15, 2021 / 01:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 15 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में कुम्भीपुर गांव के मोड़ पर सोमवार की शाम एक कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि खागा कस्बे के रहने वाले कलीम उल्ला (30), गोलू ठाकुर (23), अमित (25) व हेमंत (25) कार में सवार होकर सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कुम्भीपुर गांव से वापस खागा कस्बा लौट रहे थे, तभी कुम्भीपुर गांव के मोड़ पर उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में कलीम उल्ला की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल गोलू ठाकुर, अमित व हेमंत को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भाषा सं. आनन्द मानसी

मानसी