प्रदेश की महिलाओं से जुड़े तीन प्रकल्पों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विपक्ष ने किया वार

Ads

प्रदेश की महिलाओं से जुड़े तीन प्रकल्पों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विपक्ष ने किया वार

  •  
  • Publish Date - March 7, 2018 / 10:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

 आज सुबह से रमन सिंह का अपनी धर्मपत्नी वीणा सिंह के साथ ट्विटर में किया गया पोस्ट धमाल मचा रहा है। रमन सिंह ने बेहद ही भावुक होकर नारी के सम्मान में पोस्ट डाली है।इसी के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश को तीन पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं जिमे सखी वन स्टॉप सेंटर ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं और बेटी ज़िंदाबाद बेकरी खास है  एक तरफ रमन सिंह की  को बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है तो दूसरी तरफ विपक्ष में बैठे लोग उनके राज्य में महिलाओं की कितनी दयनीय स्थिति है उसे प्रस्तुत करने में भी पीछे नहीं हैं। 

 

 

 

आज सुबह छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने रमन सरकार पर वार किया है उन्होंने प्रदेश की बहादुर बेटी जिसे वीरता पुरस्कार प्राप्त है उसकी खबर को हाई लाइट करते हुए लिखा है कि देखो आज ये बेटी सर पर ईंट ढोने का काम  कर रही है। 

 

ज्ञात हो की अभी दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आयोजित महिला संसद के दौरान महिलाओ की ताकत और शक्ति की खुल कर तारीफ की थी। डॉ. सिंह ने कहा था कि भारत के अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ की महिलाएं भी सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक विकास के हर क्षेत्र में अब अग्रणी और निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।

 ये भी पढ़े – वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किया विप्र महिलाओं का सम्मान

राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में विगत 14 वर्ष में कई सार्थक कदम उठाए हैं। त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जबकि खुशी की बात है कि इससे कहीं अधिक संख्या में महिलाएं ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायतों में निर्वाचित होकर आ रही हैं और जनता का नेतृत्व करते हुए पंचायती राज को सुदृढ़ बनाकर गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

 

 

 

 

वेब टीम IBC24