रायपुर। विधानसभा में प्रश्ननकाल के बाद बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा हुई, विपक्ष ने राजस्व विभाग से जवान, किसान और विज्ञान के मुद्दों उठाए, विपक्ष ने राजस्व निरीक्षकों की संख्या, किसान के मुआवजे, नए स्कूल , आईटीआई सहित कौशल विकास विभाग के तहत मितानिनों के अधिकार बढ़ाने की मांग की..बेमेतरा विधायक अवधेश सिंह चंदेल ने आरोप लगाया की गरीबों के काम अटके पड़े है, कोटवारों को सुविधाए नहीं मिल रही है।
कांग्रेस से जनता कांग्रेस में आए देवव्रत को अजीत जोगी ने खैरागढ़ से दिया विधानसभा टिकट
वहीं कांग्रेस विधायक दीपक बैज ने कहा की उच्चारण और विभेद के सुधार के बाद भी तहसीलदार जाती और आय प्रमाण पत्र के लिए किसान और गरीबों तो भटका रहे हैं। बस्तर में किसान और आदिवासी दहशत में है, प्रदेश में 24 लाख से भी ज्यादा बेरोजगार है जिन्हें सरकार रोजगार मुहिया नही करा पा रही है..विधायक सत्यनारण शर्मा ने कहा की भूमाफिया पूरे प्रदेश में सक्रिय है। मंत्री प्रेमप्रकाश को घेरते हुए सत्यनारयण ने कहा की आपके रहते आपके विभाग में इतने पद खाली क्यो है, आपके मंत्रालय में 24 पद रिक्त है, राजस्व निरीक्षक के 1072 में से 438 पद रिक्त है। राजस्व विभाग में 8880 पदों में से 2616 पद खाली है, क्या इनमें आउटसोर्सिग का इरादा है ।
बिलासपुर हाईकोर्ट ने 12 सिविल जजों को किया स्थाई, नई पदस्थापना भी की जारी
शर्मा ने कहा की आप 30 नए महाविद्यालय खोलने की बात कर रहे हैं पर जो पुराने महाविद्यालय है , उनकी व्यवस्था को दुरुस्त करें। विपक्ष की मांगो पर पलट वार करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा की सरकार जवान किसान और विज्ञान तीनों की अच्छे से ख्याल रख रही है।
वेब डेस्क, IBC24