मुंबई, (भाषा) अरब सागर में चार दिन पहले पी305 बजरे के डूबने के कारण मारे गए लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 49 हो गई, लेकिन 26 लोग अब भी लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए नौसेना और तटरक्षक बल का तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
Read More News: कोल इंडिया लिमिटेड प्रदेश के इस शहर में लगाएगा ऑक्सीजन प्लांट, इधर नकली रेमडेसिविर मामले में जसमीत मोखा, सोनिया खत्री को भेजा गया जेल
टगबोट ‘वरप्रदा’ के हादसे का शिकार होने के बाद लापता हुए 11 लोगों के लिए भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
हालांकि चक्रवात ताउते की तबाही में और लोगों के जीवित बचे होने की संभावना कम हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि बजरा पी305 चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और फिर सोमवार को डूब गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए नौसेना के जवानों ने बजरे पी-305 पर मौजूद 261 लोगों में से अब तक 186 को बचा लिया है, ‘टगबोट’ वरप्रदा पर मौजूद रहे 13 लोगों में से दो लोगों से बचा लिया गया है।
नौसेना के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नौसेना के पोत आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता बुधवार को लोगों के शव लेकर मुंबई पहुंचे।
Read More News: 28 मई तक 36 शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी, इस प्रदेश के सीएम ने किया ऐलान
एक अधिकारी ने बताया कि अब लोगों के जीवित मिलने की संभावना बहुत ही कम है।
मुंबई पुलिस जांच करेगी कि चक्रवात ताउते के बारे में चेतावनी जारी करने के बावजूद बजरा पी-305 उस क्षेत्र में क्यों रूका रहा? यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। पुलिस ने बजरे पर मौजूद लोगों में से जिनके शव बरामद हुए हैं, उनके सिलसिले में दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।
Read More News: सिलगेर में तनाव नक्सली साजिश ! देखें क्या चाहते हैं नक्सली
नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नौसेना का तलाश एवं बचाव अभियान आज चौथे दिन भी जारी है। नौसेना के पोत तथा विमान पी305 पर मौजूद रहे लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह बजरा सोमवार को मुंबई तट से 35 समुद्री मील की दूरी पर डूब गया था।’’
उन्होंने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान में आईएनएस कोच्चि, आईएनएस कोलकाता, आईएनएस ब्यास, आईएनएस बेतवा, आईएनएस तेग, पी-81 टोही विमान, चेतक, एएलएच और हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है।
Read More News: मनमर्जी के अस्पताल कार्रवाई कब ? कोरोना संकट के बीच जारी है निजी अस्पतालों की मनमानी
प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना का एक अन्य पोत आईएनएस तलवार गुजरात तट के निकट ‘ऑन सीन कॉर्डिनेटर’ है और सपोर्ट स्टेशन 3 (एसएस-3) तथा ड्रिल पोत सागर भूषण की मदद कर रहा है। ओएनजीसी के अन्य पोतों की मदद से इन्हें मुंबई तट तक सुरक्षित लाया गया है।
Read More News: प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष नियुक्त, कैबिनेट मंत्री दिया गया दर्जा