हर महीने 100 करोड़ रु की अवैध वसूली का दावा गंभीर, शरद पवार ने बताई जांच की जरुरत

Ads

हर महीने 100 करोड़ रु की अवैध वसूली का दावा गंभीर, शरद पवार ने बताई जांच की जरुरत

  •  
  • Publish Date - March 21, 2021 / 09:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

मुंबई, 21 मार्च (भाषा) । राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के आरोप गंभीर हैं और इनकी गहन जांच की जरूरत है।

पढ़ें- ‘दीदी’ अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं, प…

सिंह ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख चाहते थे कि पुलिस अधिकारी बार एवं होटलों से प्रति महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करें।

दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस मामले में निर्णय करेंगे और देशमुख के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे।

पढ़ें- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली एम्स

पवार ने कहा कि न तो मुख्यमंत्री और न ही राज्य के गृह मंत्री पिछले वर्ष पुलिस बल में सचिन वाजे को फिर से बहाल करने के लिए जिम्मेदार हैं।

राकांपा प्रमुख ने कहा कि सिंह के पत्र के बारे में उन्होंने ठाकरे से बात की है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उद्धव ठाकरे को सुझाव दूंगा कि परमबीर सिंह के दावों पर गौर करने के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी जुलियो रिबेरो का सहयोग लें।’’

पवार ने कहा कि 17 मार्च को होम गार्ड्स में तबादला होने के बाद सिंह ने ये आरोप लगाए।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में तीसरी बार देश में नंबर-1

राकांपा सुप्रीमो ने कहा कि सिंह के आरोपों के कारण एमवीए सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे आठ पन्नों के पत्र में सिंह ने आरोप लगाए कि देशमुख अपने सरकारी आवास पर पुलिस अधिकारियों को बुलाते थे और उन्हें बार, रेस्तरां और अन्य स्थानों से ‘‘उगाही करने का लक्ष्य’’ देते थे।