कर्मचारियों के उड़े होश.. जब 42 हजार रूपए के सिक्के बोरियों में भरकर बिल पटाने पहुंचा शख्स.. देखिए

Ads

कर्मचारियों के उड़े होश.. जब 42 हजार रूपए के सिक्के बोरियों में भरकर बिल पटाने पहुंचा शख्स.. देखिए

  •  
  • Publish Date - August 24, 2019 / 09:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

कोरबा। कोरबा में बिजली बिल से परेशान एक उपभोक्ता उस समय विभाग के लिए परेशानी का कारण बन गया, जब वह दो बोरियों में सिक्का लेकर बिल जमा करने वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंचा। इसे देख विभाग के कर्मचारी भी सकते में आ गए। काफी देर इंतजार के बाद भी सिक्के जमा नहीं हुए तो उपभोक्ता लौट गया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के तुलसी नगर जोन कार्यालय में यह वाकया सामने आया है। विभाग ने हिन्दुस्तान क्लाथ स्टोर मुख्य मार्ग पावर हाउस रोड के नाम पर 67 हजार 730 रुपए का बिल जारी किया है। इस बिल को चुकता करने के लिए संचालक द्वारा अपने संस्थान में नियोजित एक कर्मचारी को विभाग के दफ्तर भेजा गया था।

पढ़ें- नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सलियों के मारे जाने क…

कर्मचारी दो बोरियों में 42 हजार रुपए का सिक्का लेकर बिल जमा करने पहुंचा था। इसमें एक, दो व पांच रुपए के सिक्के थे। 500-500 रुपए के भी कुछ नोट बिजली बिल जमा करने के लिए व्यापारी की ओर से भेजे गए थे। बिजली बिल जमा करने के लिए सिक्के एटीपी मशीन में कार्यरत कर्मचारी को दिया। लेकिन सिक्का देखकर कर्मचारी हैरान हो गया। कर्मचारी ने बताया कि लगभग 42 हजार रुपए के सिक्के हैं। यह सुनकर मशीन के कर्मचारी ने पैसे लेने से सीधे तौर पर मना तो नहीं किया, लेकिन भीड़ का हवाला देकर दुकान के कर्मचारी को किनारे कर दिया। काफी देर इंतजार के बाद भी सिक्के एटीपी मशीन में जमा नहीं हुए, तो कर्मचारी सिक्कों को लेकर वितरण कंपनी के इंजीनियर के पास पहुंचा। उनसे समस्या बताई ।

पढ़ें- छात्रों का भविष्य संवारने वाले शिक्षक का ज्ञान टेस्ट.. वीडियो वायरल

इंजीनियर ने भी थोड़ी देर इंतजार करने को कहा। कई घंटे इंतजार के बाद भी पैसे जमा नहीं हुए, तो दुकान के कर्मचारी सिक्कों को लेकर वापस चला गया। हालांकि दुकानदार सिक्कों को लेकर बिल जमा करने क्यों भेजा था, इस पर बात करने को तैयार नहीं है। लेकिन दुकानदार के मित्र की माने तो दुकान में केवल सिक्के आने की वजह से उसको भेजा गया था बाद में दूसरे से 25 हजार उधार लेकर बिल की अदायगी को गई है जबकि मामले में बातचीत के बाद 5 व 10 के करीब 10 हजार सिक्के लिए गए जबकि 1 व 2 के सिक्के नहीं लिए गए है। इधर मामले में बिजली विभाग के अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर रहे है।

पढ़ें- राजधानी को सीएम बघेल ने दी सौगात, गोंदवारा रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण

भिलाई पाटन को सौगात

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/acMv8EXuCuY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>