लखनऊ/मथुरा, सात अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस ने देशद्रोह समेत विभिन्न गंभीर आरोपों में एक पत्रकार समेत चार लोगों के खिलाफ मथुरा के मांट थाने में मामला दर्ज किया है।
राज्य पुलिस ने सोमवार को केरल के मलप्पुरम से ताल्लुक रखने वाले पत्रकार सिद्दीक कप्पन, मुजफ्फरनगर के निवासी अतीक उर रहमान, बहराइच के रहने वाले मसूद अहमद और रामपुर के निवासी आलम को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
पढ़ें- सरगुजा, बलरामपुर और कोंडागांव जाएं कांग्रेसी, छत्तीसगढ़ में हाथरस घ…
प्राथमिकी के अनुसार इस सिलसिले में मथुरा के मांट थाने में इन चारों के खिलाफ देशद्रोह, धर्म, जाति, भाषा के आधार पर नफरत फैलाने और धर्म का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों पर आईटी एक्ट और गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की गई है।
पढ़ें- ऋचा जोगी को नोटिस, 10 दिनों के अंदर जवाब नहीं देने पर रद्द हो सकता …
पुलिस का दावा है कि ये चारों लोग हाथरस जाते वक्त रास्ते में पकड़े गए थे।
पीएफआई पर राजधानी लखनऊ में पिछले साल 19 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन में हिंसा फैलाने का आरोप लगा था और प्रदेश पुलिस ने उस पर पाबंदी लगाने की मांग की थी।
पढ़ें- भाजपा ने सच्चिदानंद उपासने को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश में करे…