रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज सुबह रायपुर दौरे पर पहुंचे, राजधानी पहुंचते ही पुनिया ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर पुनिया ने कहा कि ”सत्ता पक्ष की संख्या ज्यादा है. अविश्वास गिरेगा लेकिन सरकार को हमने कठघरे में खड़ा किया”.
ये भी पढ़ें- भोपाल में UPSC की छात्रा से गैंगरेप मामले पर आज फैसला
”जनता को पता चलेगा कितनी भ्रष्ठ सरकार है. संविधान की बाध्यता है इसलिए मजबूरी में शासन सत्र बुलाता है. इनका चले तो विधानसभा सत्र ही ना बुलाए. 4 दिन से ज्यादा का सत्र होता तो बीजेपी का और भी भ्रष्टाचार सामने आता”.
ये भी पढ़ें- चारा घोटाला मामले में लालू को जेल या बेल, फैसला आज
वहीं मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए पुनिया ने कहा कि वो ”गांधीजी की बात न करें. भाजपा गांधीजी के हत्यारे की पार्टी है. बीजेपी ने गांधीजी के हत्यारे को देशभक्त बताया है. उनके कार्यकर्ता गोडसे की पूजा करते हैं और चुनाव के समय गांधीजी के नाम का उपयोग करते हैं. आपको बतां दे सीएम ने कहा था कि 2019 में देश ODF और 2022 में भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा”.
वेब डेस्क, IBC24