18 किलो का बम लेकर घूम रहे थे नक्सली, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो टला बड़ा हदसा

Ads

18 किलो का बम लेकर घूम रहे थे नक्सली, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो टला बड़ा हदसा

  •  
  • Publish Date - February 15, 2018 / 11:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

कोण्डागांव। गस्त पर निकले सुरक्षा बल के जवानों ने 15 फरवरी की सुबह कोण्डागांव के मर्दापाल थाना क्षेत्र से महिला जनमिलिश्यिा नक्सली को गिरफ्तार किया है। महिला जनमिलिश्यिा नक्सली के साथ उसके एक युवा साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, इनकी समय पर गिरफ्तारी नहीं होती तो ये दोनों मिलकर कोई बड़े घटना को अंजाम दे सकते थे। क्योकि इनके पास से 18 किलो का आईईडी टिफिन बम, वायर, नक्सली बैनर, साहित्य और नक्सल सहयोग के सामान बरामद किए गए है।

राजिम कुंभ में आए साधु पर नाबालिग ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप

कोण्डागांव जिला के थाना मर्दापाल से नक्सल गस्त के लिए जिला पुलिस बल, एसटीएफ और आईटीबीपी 41वी वाहिनी की संयुक्त बल नक्सल विरोधी गस्त के लिए रवाना हुए थे। गस्त के दौरान मर्दापाल थाना क्षेत्र के ही राजा-रानी पहाड़ जंगल के पास संयुक्त सुरक्षा बल की टीम ने घेराबंदी कर पार्वती कोर्राम और रामधर सोरी को गिरफ्तार किया। दोनों की तलाशी लेने पर इनके पास से 18 किलो का टिफिन बम, बिजली वायर मिला। इतना ही नहीं इन दोनों के पास से सिमेंट बोरी में भारी मात्रा में नक्सली बैनर व नक्सली साहित्य भी मिला है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई से यौन शोषण के आरोप में चर्च का पादरी गिरफ्तार

पूछताछ में इन्होने बताया कि, पार्वती नक्सलियों की मेडिकल टीम की सदस्य है वहीं रामधर नए नक्सलियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया करता था। पकड़े जाने के दौरान उनके पास से मिले आईईडी टिफिन बम से वे सड़क निर्माण में लगे वाहनों और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने वाले थे। लेकिन इससे  पहले कि वे अपने मक्सद में कामियाब होते पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24