सहारनपुर में पुलिस ने अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ किया, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

सहारनपुर में पुलिस ने अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ किया, एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 16, 2020 / 02:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

सहारनपुर, 16 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना तीतरो क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के एक कारखाने का भण्डाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सहारनपुर के एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि थाना तीतरो पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर थाना तीतरो प्रभारी छोटे सिंह ने ग्राम भावसा में एक हथियार तस्कर को हथियार बनाते हुए धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कुष्णपाल पुत्र तेलूराम, निवासी ग्राम भावसा कोतवाली तीतरो के तौर पर की गई है।

भटनागर ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने बनाये गए कई अवैध हथियार, गोलियां, ड्रिल मशीन, डाईमशीन आदि बरामद किये हैं।

भाषा सं अमित

अमित