राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, आदिवासी बच्चों के साथ किया भोजन

Ads

राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, आदिवासी बच्चों के साथ किया भोजन

  •  
  • Publish Date - July 25, 2018 / 09:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

दंतेवाड़ा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। सफर की शुरूआत महामहिम ने मां दंतेश्वरी के दर्शनों से की। बुधवार सुबह पहुंचे राष्ट्रपति  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी के साथ माता दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे जहां उन्होंने मां के दर्शनों का लाभ उठाया। मंदिर में भी महामहिम का स्वागत हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति ने लोगों से भी मुलाकात की। दर्शन के बाद राष्ट्रपति सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। यहां वे करीब एक घंटे रूकेंगे। जिसके बाद वे एजुकेशन सिटी जावंगा जाएंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

पढ़ें- एमपी-सीजी की तर्ज पर लखनऊ में प्रदर्शन,नियमितिकरण की मांग को लेकर महिला शिक्षामित्रों ने मुंडाया सिर

 25-Jul-18 02

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आदर्श ग्राम हीरानान में आदिवासी बच्चों के साथ भोजन किया फिर चंपा के ई रिक्शा में सफर भी किया। इसके बाद मां दंतेश्वरी के दरबार में पत्नी के साथ माथा टेका। इससे पहले राष्ट्रपति ने एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती कर रहे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा भी की।

पढ़ें- रिश्वत लेने और देने वाले हो जाएं सावधान, आ रहा है नया कानून

राष्ट्रपति दंतेवाड़ा के वनवासी कल्याण आश्रम स्कूल के बच्चों से मिलने के लिए पहुंचे। यहां पर बच्चों से बात करने के बाद उनके साथ भोजन भी किया। इससे बाद राष्ट्रपति जवांगा के लिए रवाना हो गए। जहां पर अटल बिहारी वाजपेयी एजुकेशन सिटी परिसर में सक्षम स्कूल के दिव्यांग बच्चों और आस्था विद्या मंदिर के बच्चों से चर्चा करेंगे।

 

वेब डेस्क, IBC24