प्रियंका गांधी बुधवार को पहुंचेंगी लखनऊ, चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगी

Ads

प्रियंका गांधी बुधवार को पहुंचेंगी लखनऊ, चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगी

  •  
  • Publish Date - July 12, 2021 / 02:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

लखनऊ, 12 जुलाई (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा आगामी बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगी। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को ‘भाषा’ को बताया कि प्रियंका बुधवार सुबह लखनऊ पहुंचेंगी और बहुखंडी स्थित कौल आवास में ठहरेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रियंका 16 जुलाई तक लखनऊ में रहेंगी। इस दौरान वह प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ- साथ संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श करेंगी।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका का अब पूरा ध्यान आगामी विधानसभा चुनाव पर रहेगा और वह अपना ज्यादातर समय उत्तर प्रदेश में ही गुजारेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रियंका चुनाव से पहले राज्य के तमाम जिलों का ताबड़तोड़ दौरा करके मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगी।

भाषा सलीम शफीक