मोदी सरकार पर बरसे पुनिया- महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है ..और ये जश्न मना रहे हैं

Ads

मोदी सरकार पर बरसे पुनिया- महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है ..और ये जश्न मना रहे हैं

  •  
  • Publish Date - May 26, 2018 / 05:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

रायपुर। केंद्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बीजेपी जहां देशभर में जश्न मना रही है। वहीं कांग्रेस इसे विश्वासघात दिवस बता रही है। रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने बीजेपी सरकार की विफलताएं गिनाई, पुनिया के मुताबिक मोदी सरकार कांग्रेस की योजनाओं पर वाहवाही लूट रही है।

ये भी पढ़ें- सीबीएसई 12 वीं के नतीजे आज, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर ऐसे देखें रिजल्ट

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के चार साल पूरे, देशभर में जश्न मनाएगी बीजेपी

कांग्रेस के शासनकाल में 12 हजार गांवों में हर साल बिजली पहुंचाई जाती थी। वहीं बीजेपी हर साल 4 हजार 613 गांव में औसत बिजली पहुंचा रही है। 5 लाख 80 हजार गांव में पहले ही बिजली पहुंचाई जा चुकी है।  

ये भी पढ़ें- निपाह वायरस, छत्तीसगढ़ में भी एडवायजरी जारी

पुनिया ने बताया देश में जीडीपी ग्रोथ आज सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंचा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। 4 से 10 लाख करोड़ रुपए एक्साइज ड्यूटा ईंधन से वसूला जा रहा है, तो फिर हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के शासन में जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते थे तो ये आंदोलन करते थे। और आज जब हर रोज पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। तो बीजेपी की सरकार चुप्पी साध रखी है। बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है”। और ये जश्न मनाने में जुटे हैं।

 

 

वेब डेस्क, IBC24