पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह बोले- ‘काले कानूनों’ के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी है राज्य सरकार, मोदी सरकार हठ छोड़े
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह बोले- ‘काले कानूनों’ के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी है राज्य सरकार, मोदी सरकार हठ छोड़े
सुलतानपुर लोधी, (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष को ‘न्यायपूर्ण’ बताते हुये केंद्र सरकार से सवाल किया कि वह किसानों की आवाज क्यों नहीं सुन रही है और इस मुद्दे पर उसका हठी रवैया क्यों है।
Read More News: CRPF के डीजी बुरकापाल कैंप पहुंचे, नक्सलियों से मुकाबला करने वाले जवानों का बढ़ाया हौसला
सिंह ने दोहराया कि उनकी सरकार इन ‘काले कानूनों’ के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक कस्बों सुल्तानपुर लोधी और डेरा बाबा नानक की यात्रा के दौरान अनौपचारिक तौर पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘ जनता की बात सुनना सरकार का काम है । अगर कई राज्यों के किसान इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं तो इसका मतलब है कि वे वास्तव में दुखी हैं।’’
Read More News: शहडोल में 6 मासूम बच्चों की मौत के बाद सीएम शिवराज ने की आपात बैठक, CMHO से ली पूरी रिपोर्ट, जांच के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन कानूनों को किसानों के लिए फायदेमंद बताने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मोदी शुरू से यही कह रहे हैं और यही वजह है कि पंजाब इसके लिए अपने विधेयक लेकर आया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल इस विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजने की जगह उस पर ‘बैठ’ गए हैं।
Read More News: मेडिकल बुलेटिन : प्रदेश में आज 1383 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 संक्रमितों की मौत

Facebook


