राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पुनिया ने किया स्वागत

Ads

राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पुनिया ने किया स्वागत

  •  
  • Publish Date - January 28, 2019 / 09:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसान आभार सम्मेलन में शामिल होने सोमवार दोपहर को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने की। इस दौरान कांग्रेस के और भी बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर ही लंच करने के बाद राहुल गांधी हैलीकॉप्टर से सभा स्थल के लिए रवाना हो गए। बता दें कि राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत के बाद राहुल का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। कांग्रेस अध्यक्ष यहां ‘किसान आभार सम्मेलन’ में किसानों का आभार व्यक्त करने के साथ ही उन्हें ऋण मुक्ति पत्र सौपेंगे। राहुल की इस रैली को राज्य में लोकसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : फिलीपींस, चर्च और पार्किंग में बम विस्फोट, 20 लोगों की मौत, दर्जनों घायल 

कहा जा रह है कि किसान सम्मेलन में जहां राहुल किसानों का आभार व्यक्त करेंगे, वहीं उनके लिए कुछ और नई  घोषणाएं भी कर सकते हैं। कांग्रेस अब प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर कांग्रेस काम कर रही है।