राहुल गांधी से मिले भूपेश बघेल, गायों की मौत की जानकारी दी

Ads

राहुल गांधी से मिले भूपेश बघेल, गायों की मौत की जानकारी दी

  •  
  • Publish Date - August 23, 2017 / 05:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल मंगलवार को दिल्ली में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले । उन्होने राज्य में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत, बीजेपी नेता की गौशाला में गायों की मौत और गैंगरेप की घटनाओं की जानकारी राहुल गांधी को दी । बघेल ने उन्हें राज्य में कांग्रेस की ओर से इन मुद्दों पर चलाए गए आंदोलन और आगे किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी । राहुल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कदमों से सहमति जताई. बाद में भूपेश बघेल ने A I C C  में प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गायों की मौत का मामला उठाया और इसे एक बड़ा चारा घोटाला करार दिया । भूपेश ने आरोप लगाया कि गायों की देखभाल के नाम पर करोड़ों रूपए बांटे गए. जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।  दूसरी ओर बीजेपी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भूपेश के आरोपों पर पलटवार किया. कौशिक ने कहा कि खुद कांग्रेस पार्टी के नेता केरल में खुलेआम गाय काटते हैं और भूपेश दिल्ली में जाकर गाय की बात कर रहे हैं.