राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, नया रायपुर समेत 5 ज़िलों में संपत्ति का खुलासा

Ads

राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, नया रायपुर समेत 5 ज़िलों में संपत्ति का खुलासा

  •  
  • Publish Date - September 4, 2017 / 06:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल के संचालक राजेश शर्मा की पुलिस रिमांड के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पहले पुलिस की पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं। राजेश ने रायपुर, नया रायपुर समेत लगभग 5 और जिलों में संपत्ति होने का खुलासा किया है। राजेश ने बताया कि उसकी बेटी को हड्डियों का रोग था, वहीं पत्नी को भी रीढ़ की हड्डी में समस्या है उनके इलाज के लिए वो 10 लाख रुपए की व्यवस्था में लगा था । कई जमीने उसके साले के पास थीं.

लेकिन वो सभी जमीन हड़प गया और पैसे देने से इनकार करने लगा। राजेश अपने साले और रिश्तेदारों से लगातार मोबाइल से संपर्क करने लगा और यही गलती उसे भारी पड़ गई और पुलिस ने उसे हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि राजेश की पुलिस रिमांड 5 सितंबर तक है. संभव है कि पूछताछ में हुए कई खुलासों के बाद रायपुर पुलिस 1 दिन पहले ही 4 सितंबर यानी सोमवार को ही उसे कोर्ट में पेश कर दे. आपको बता दें कि राजेश शर्मा ने रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में डॉल्फिन इंटरनेशन स्कूल की 50 शाखाएं खोलकर करीब 85 करोड़ की धोखाधड़ी की थी।