रमन ने जोगी, भूपेश और सिंहदेव को टैग कर किया ट्वीट, मिला करारा जवाब !

Ads

रमन ने जोगी, भूपेश और सिंहदेव को टैग कर किया ट्वीट, मिला करारा जवाब !

  •  
  • Publish Date - February 13, 2018 / 03:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी पिछले कई दिनों से प्रदेश के राजनेताओं के सोशल अकाउंट पर देखने को मिल रही है। फिर मामला कुछ भी हो हालही में सुप्रीम कोर्ट में अगस्ता वेस्टलैंड मामले में एसआईटी जांच की याचिका खारिज होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ट्वीटर पर आमने सामने नजर आए और दोनों ने एक दूसरे पर हमला बोला और अपने-अपने फाॅलोअरस् को रिझाने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने ट्वीट में भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को टैग करते हुए लिखा सत्यं किम् प्रमाणं।

देखें –

जब प्रदेश के मुख्या ने अपने प्रतिद्वंदियों पर हमला किया हो तो ये कैसे हो सकता था की वहां से पलटवार न हो। सीएम रमन सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने लगातार 2 ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि सत्य की जांच न हो पाए तो झूठ सच नहीं हो जाता. अभी भी यह सवाल बाकी है कि वह अभिषाक सिंह कौन है जिसने आपके पते पर बीवीआई में कालाधन जमा करने के लिए खाता खोला था ?

देखें – 

इसके ट्वीट के करीब दो घंटे बाद भूपेश ने फिर रमन सिंह को टेग करते हुए दूसरा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि अगुस्टा हेलिकॉप्टर की खरीदी में हुए घपले की शिकायत उपयुक्त फोरम पर की जा सकती है। अभी सत्यं किम् प्रमाणम् लिखने का वक्त नहीं आया है। 

देखें – 

वैसे हम आपको पहले भी ऐसी खबरें बता चुके है जब ट्वीटर प्रदेश के राजनेताओं की बयानबाजियों का मैदान बना, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा संगीन है। रमन के सत्य पराजित नहीं हो सकता है ट्वीट ने कांग्रेस को अपनी बातें रखने का और सवाल पूछने का मौका जो दे दिया है। 

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24