रमन की नसीहत, ट्रेन के लिए कार्ययोजना बनाए राज्य सरकार, केंद्र में कोई आवेदन नहीं है पेंडिंग

रमन की नसीहत, ट्रेन के लिए कार्ययोजना बनाए राज्य सरकार, केंद्र में कोई आवेदन नहीं है पेंडिंग

रमन की नसीहत, ट्रेन के लिए कार्ययोजना बनाए राज्य सरकार, केंद्र में कोई आवेदन नहीं है पेंडिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: May 16, 2020 10:18 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। राज्य को ट्रेन नहीं देने के मुद्दे पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने फिर बयान दिया है। उनके मुताबिक राज्य सरकार को ट्रेन के लिए कार्ययोजना बनाने की सलाह दी है।

पढ़ें- सीएम बघेल ने औरैया सड़क हादसे में श्रमिकों की मौत पर जताया दुख, परजि…

इसके साथ ही रमन ने राज्य सरकार से सवाल किए हैं कि ट्रेन के लिए आवेदन किसे किए हैं जरा ये बताएं। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के हवाले से रमन सिंह ने बयान दिया है कि केंद्र के पास किसी राज्य का आवेदन पेंडिंग नहीं है। 

पढ़ें- मनरेगा पर राज्य सरकार की तारीफ, राहुल गांधी का आभार जताते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही ये बात

आपको बता दें सीएम बघेल ने शुक्रवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर पलटवार किया था। रेल मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार पर मजदूरों के लिए ट्रेनों की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया था।

पढ़ें- राहत पैकेज पर बरसे राहुल, बोले- गरीबों को कर्ज नहीं कैश की जरुरत, छ…

पीयूष गोयल के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की ओर से 30 ट्रेनें मांगी गई, और 14 ट्रेन मिली है। सीएम बघेल ने पीयूष गोयल पर सार्वजनिक रूप से गलत बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि राज्यों पर दोष मढ़ना ठीक नहीं है। सीएम बघेल के मुताबिक कांग्रेस ने मजदूरों की टिकट का भुगतान किया है।

 

 


लेखक के बारे में