सारकेगुड़ा न्यायिक जांच रिपोर्ट पर रमन का बयान, बोले- सदन में रिपोर्ट रखने से पहले मीडिया में लीक होना गंभीर मसला

Ads

सारकेगुड़ा न्यायिक जांच रिपोर्ट पर रमन का बयान, बोले- सदन में रिपोर्ट रखने से पहले मीडिया में लीक होना गंभीर मसला

  •  
  • Publish Date - December 1, 2019 / 10:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सारकेगुड़ा न्यायिक जांच रिपोर्ट लीक होने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सदन में रिपोर्ट रखे जाने से पहले मीडिया में इसके लीक होने को गंभीर मामला करार दिया है। रमन सिंह ने इस पर हम विधानसभा में चर्चा करने की बात कही है।

पढ़ें- नक्सलियों की कायराना करतूत, मुखबिरी के शक में 17 साल के छात्र को गो…

बता दें बीजापुर के सारकेगुड़ा में साल 2012 की इस घटना में सीआरपीएफ और ज़िला पुलिस द्वारा कथित मुठभेड़ की न्यायिक रिपोर्ट सामने आ गई है। घटना सारकेगुड़ा क्षेत्र में 28 और 29 जून 2012 की दरमियानी रात कथित रूप से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस घटना में 17 ग्रामीण मारे गए थे। इनमें कुछ नाबालिग बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। ग्रामीणों में पीड़ित पक्षकारों का दावा रहा है कि बीज पंडुम त्योहार मनाने गांव के लोग बैठक करने देर शाम एक जगह एकत्र हुए थे जहां फोर्स ने पहुंचकर ग्रामीणों की भीड़ पर फायरिंग कर दी थी जबकि पुलिस का कहना रहा है कि नक्सली ग्रामीणों की बैठक ले रहे थे।

पढ़ें- हथियारबंद नक्सलियों ने रोका व्यापारियों का रास्ता, जंगल में दो घंटे…

फोर्स के पहुंचने पर ग्रामीणों की आड़ लेकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर थी, जिसके जवाब में फोर्स को फायरिंग करनी पड़ी थी। इस घटना की देश-विदेश में काफी चर्चा हुई थी। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने घटना की जांच के लिए जस्टिस व्हीके अग्रवाल की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय विशेष न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था।

पढ़ें- 8 चोरियों के बाद घरों की रेकी करते सीसीटीवी में कैद हथियारों से लैस…

आयोग की अपील व कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर पीड़ितों की ओर से गवाहों ने शपथ देकर बयान दर्ज कराया था। सूत्रों के अनुसार राज्य शासन की ओर से सारकेगुड़ा न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट मिलने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। शासन रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। शासन द्वारा रिपोर्ट की एक प्रति गृह मंत्रालय को भी भेजे जाने की खबर सामने आई है। न्यायिक जांच आयोग के निष्कर्षों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

पढ़ें- रमन सिंह का बघेल सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, धान खरीदी केंद्र में करे…

पत्थर गैंग से दहशत