पीलिया पर ये क्या बोल गए गृहमंत्री…सुनिए, मौत स्वाभाविक और ईश्वरीय है…
पीलिया पर ये क्या बोल गए गृहमंत्री...सुनिए, मौत स्वाभाविक और ईश्वरीय है...
कोरबा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीलिया से लगातार मौत हो रही है। शासन-प्रशासन से लेकर हाईकोर्ट सभी ने इसे गंभीरता से लिया है, लेकिन सूबे के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा पीलिया से मौत को सामानय ढ़ंग से लिया है। उनका कहना है कि मौत तो होती रहती है, मौत स्वभाविक है सबका, ये ईश्वरीय है जिसको जाना होगा जाएगा।
पीलिया पर ये क्या बोल गए गृहमंत्री…सुनिए, मौत स्वाभाविक और ईश्वरीय है. pic.twitter.com/wajsv6YT0t
— IBC24 (@IBC24News) May 5, 2018
ये भी पढ़ें- पखवाड़े भर के भीतर जोगी कांग्रेस में मेहूल मारू की आश्चर्यजनक ढ़ंग से वापसी
उन्होंने कोरबा में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पीलिया से निपटने सरकार शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रही है। उन्होंने पीलिया से राजधानी में आधा दर्जन मौतों को सामान्य तरीके से लिया है। उन्होंने पत्थलगड़ी पर कहा कि ये मिशनरी की साजिश, धर्मांतरण कराने की कोशिश है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


