रामविचार नेताम की फिसली जुबान, कहा- जब चौकीदार चोरी कर रहा था तो कुत्ता भौंका क्यों नहीं.. देखें वीडियो

Ads

रामविचार नेताम की फिसली जुबान, कहा- जब चौकीदार चोरी कर रहा था तो कुत्ता भौंका क्यों नहीं.. देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - March 31, 2019 / 06:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

बलरामपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा अपने ही नेताओं के बयान बाजी से परेशान हो गई है। बलरामपुर में सभा के दौरान राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में स्वीकार लिया कि जब चौकीदार चोरी कर रहा था तब विपक्ष क्या कर रहा था।

देखें वीडियो-

नेताम ने यह कहा की चौकीदार की चोरी को रोकने के लिए कुत्ता रहता है। उन्होंने विपक्ष को कुत्ता कहते हुए यह कह दिया की चौकीदार ने जब चोरी की तो विपक्ष में बैठा कुत्ता भौंका क्यों नहीं। लेकिन कांग्रेसियों ने रामविचार नेताम के दिए गए भाषण का अपना मतलब निकाल लिया है। कांग्रेसी यह कहने लगे हैं की राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने खुद स्वीकार कर लिया है की चौकीदार ने चोरी की है। बतादें लोकसभा चुनाव में सरगुजा संसदीय सीट को कायम रखने के लिए भाजपा ने जहां बार सीट बदलकर महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।