अदालत के फैसले से पहले दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाई

Ads

अदालत के फैसले से पहले दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाई

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 11:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

बांदा (उप्र), 21 जनवरी (भाषा) बांदा जिले में बृहस्पतिवार को अदालती फैसला आने से पहले दुष्कर्म के एक अधेड़ आरोपी ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के एक गांव में सुबह जुगल किशोर गुप्ता (50) का शव उसके घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूत्रों ने बताया कि शव फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गुप्ता के खिलाफ गांव की ही एक महिला ने वर्ष 2017 में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि आज उसी मामले में अदालत का फैसला आना था। पुलिस के अनुसार गुप्ता पिछले एक साल से जमानत पर बाहर था।

मृतक के बेटे अंकुश गुप्ता ने बताया कि उसके पिता बुधवार रात से ही अदालत के फैसले को लेकर अवसाद में थे। अंकुश ने बताया कि सुबह उनका शव फांसी के फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी गयी।

भाषा सं सलीम अमित

अमित