ग्वालियर। ग्लालियर में 6 साल की मासूम से रेप और हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी जितेंद्र कुशवाहा को फांसी की सजा सुनाई है। महज 13 दिन के ट्रॉयल में कोर्ट का अहम फैसला आया है। मामले में 33 लोगों की गवाही के बाद कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुनाया है। आपको बतादें 21 जून को ग्वालियर के कैंसर पहाड़ी पर आरोपी जितेंद्र कुशवाहा ने शादी समारोह में शामिल हुए छह साल की मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी।
पढ़ें- जूनियर डॉक्टर्स को जीएमसी का नोटिस, कई डॉक्टर्स के पंजीयन सस्पेंड, 329 डॉक्टर्स पर होगी FIR
दरिंदगी की ऐसी वारदात के बाद से शहर में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था। छह साल की मासूम बच्ची को शादी समारोह से पास की पहाड़ी में ले जाकर आधी रात के बाद के सन्नाटे में आरोपी जितेंद्र कुशवाहा ने रेप और हत्या का ऐसा घिनौना खेल खेला जिसकी खबर फैलते ही शहर का माहौल अशांत हो गया था। भीड़ जितेंद्र को सजा देना चाहती थी लेकिन पुलिस किसी तरह उसे बचाकर जेल ले गई। उधर जितेंद्र के घर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया था जहां पुलिस की तैनाती की गई थी।
पढ़ें- कमलनाथ ने शिवराज की यात्राओं पर कसा तंज, कहा-स्वयं के खर्च पर करें यात्रा
जितेंद्र बच्ची को कैंसर पहाड़ी में ले गया और उसने दरिंदगी का खेल खेलना शुरू कर दिया। मासूम बच्ची ने विरोध किया तो उसे उसने जमीन पर पटका। मुंह, नाक और गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी थी। बच्ची के गले की मोतियों की माला टूटकर वहीं बिखर गई। जितेंद्र का इससे भी जी नहीं भरा। उसने बच्ची के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए थे।
वेब डेस्क, IBC24