बीजेपी के इस बागी नेता ने विधानसभा चुनावों में हार के लिए मोदी को ठहराया जिम्मेदार, जानिए क्या कहा

Ads

बीजेपी के इस बागी नेता ने विधानसभा चुनावों में हार के लिए मोदी को ठहराया जिम्मेदार, जानिए क्या कहा

  •  
  • Publish Date - January 28, 2019 / 06:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी के बागी नेता सरताज सिंह ने विधानसभा चुनाव में तीन प्रदेश में मिली हार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बोले- मप्र, छतीसगढ़ और राजस्थान का चुनाव मुख्यमंत्रियों के कारण नहीं मोदीजी के कारण हारे हैं।

सरताज सिंह ने कहा कि हार के बड़े कारण नोटबन्दी और जीएसटी रहे। मोदीजी से जो अपेक्षा थी उस पर भी वो 15-20 प्रतिशत ही पूरी कर पाए। उन्होंने कहा कि यह बात मैं लोगों के फीडबैक के आधार पर यह कह रहा हूँ। जब मोदीजी का नाम नहीं था तब मैं मोदीजी का समर्थक था। लोकसभा में मप्र में बीजेपी 12-13 सीट पर सिमट जाएगी, बदलाव तो आएगा।

यह भी पढ़ें : प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने पर आजम खान ने उठाए सवाल, कहा- संघ मुख्यालय जाने का इनाम 

पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी से टिकट नहीं मिला तो कांग्रेस गौर साहब को प्रत्याशी बना सकती है। गौर साहब कांग्रेस से लड़े तो भोपाल सीट कांग्रेस की हो जाएगी। बता दें कि मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में बीजेपी को तीनों ही राज्यों में हार मिली है। इसमें मप्र और छत्तीसगढ़ में तो बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्ता में थी।