आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग,ब्राह्मणों ने करवाया मुंडन

Ads

आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग,ब्राह्मणों ने करवाया मुंडन

  •  
  • Publish Date - June 10, 2018 / 05:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

भोपाल। आरक्षण एक ऐसा मुद्दा बन गया है जिसे सरकार चाह कर भी ख़त्म नहीं कर पा रही। अब तक उच्च वर्णो का आरक्षण को लेकर विरोध देखा गया था। लेकिन राजधानी भोपाल में  जातिगत आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर आज  ब्राह्मणों ने मुंडन कराया है। 

ये भी  पढ़ें –राहुल को ‘हार्दिक’ नसीहत- कुर्ते की बांह में बटन लगवा लें या बांह छोटी करा लें

इस विषय पर ब्राह्मणों का कहना है कि आरक्षण का आधार जाति नहीं होना चाहिए क्योंकि गरीबी जाति देखकर नहीं आती पिछले काफी समय से ब्रह्म समागम सवर्ण जन कल्याण संगठन आरक्षण के विरोध मेंं आंदोलन कर रहा है। अगर जल्द ही सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो आंदोलन को उग्र होगा और इस आंदोलन के ज्वाला में बहुत से लोग जलकर राख हो जाएंगे बता दें कि मध्यप्रदेश के 51 जिलों में आरक्षण के विरोध में एक साथ मुंडन कराया जा रहा है। 

वेब डेस्क IBC24