हादसों का शनिवार: फुटपाथ में सो रहे 8 लोगों को कार ने रौंदा,बोलेरो ने तीन बच्चों को कुचला

Ads

हादसों का शनिवार: फुटपाथ में सो रहे 8 लोगों को कार ने रौंदा,बोलेरो ने तीन बच्चों को कुचला

  •  
  • Publish Date - May 19, 2018 / 06:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

रायपुर। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में शनिवार को हुए सड़क हादसों में 1 बच्चे की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बात करते हैं मध्यप्रदेश के जबलपुर में जहां फुटपाथ पर सो रहे आठ मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना शुक्रवार देर रात एमआर-4 रोड की है।

ये भी पढ़ें- प्रोफेसर व्हीके गोयल छत्तीसगढ़ माशिमं के नए सचिव चुने गए

ये भी पढ़ें- ”बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता देना सहीं था या नहीं, 10 हफ्ते बाद सुनवाई”

जब फुटपाथ पर सो रहे आठ मजदूरों को अनियंत्रित कार ने रौंद डाला। सभी घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वारदात के बाद से कार ड्राइवर फरार हो गया। विजय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

वहीं कवर्धा के चिल्फी घाटी नेशनल हाईवे पर एक माजदा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कामाडाबरी गांव के रहने वाले सभी एक ही परिवार के थे। जो खुटाटोला गांव से अपनी कुलदेवता की पूजा कर लौट रहे थे। 

 

ये भी पढ़ें- दुकानदारों की गुंडागर्दी, लेन-देन विवाद पर कपल से मारपीट

वहीं छत्तीसगढ़ के पखांजूर में एक अनियंत्रित बोलेरो ने घर के आंगन पर खेल रहे चार बच्चों को रौंद दिया। बोलेरो की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई। तीन बच्चों की हालत गंभीर है। तीनों बच्चों को पखांजूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24