रायपुर। पूर्व सीएम अजीत जोगी की मौत की खबर फैलाने वालों के खिलाफ समर्थक थाने पहुंच गए हैं। जोगी समर्थकों ने सिविल लाइन्स थाने में आईटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि अजीत जोगी का दिल्ली के मेंदाता अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। वे बिना वेंटिलेटर के सांस ले पा रहे हैं। डॉ नरेश त्रेहन और डॉ यतिन मेहता के नेतृत्व वाले चिकित्सीय दल ने उनका इलाज कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- हड़ताली नर्सों पर सरकार की सख्ती, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस
अमित जोगी ने सेहत के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से ग़लत अफ़वाह फैलाने वालों के प्रति अपनी कड़ी आपत्ति जताई थी। जोगी कांग्रेस के प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वाले का नंबर और ग्रुप का ब्यौरा भी पुलिस को दिया है। उन्होंने मांग की है कि आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
वेब डेस्क, IBC24