Ramgopal Agarwal Latest News: कभी विदेश तो कभी देश.. गिरफ्तारी से बचने लगातार ठिकाने बदल रहा था रामगोपाल अग्रवाल, पहचान छिपाने अपनाई थी ये फ़िल्मी तरकीब 

Ads

कभी विदेश तो कभी देश.. गिरफ्तारी से बचने लगातार ठिकाने बदल रहा था रामगोपाल अग्रवाल, Big revelation by Congress leader Ram Gopal Agarwal

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 05:13 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 11:52 PM IST

रायपुर। Ramgopal Agarwal Latest News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की पूछताछ में फरारी के दौरान उसके ठिकानों और गतिविधियों को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए रामगोपाल अग्रवाल फरारी के दौरान दुबई और नेपाल में भी छिपकर रहा। दुबई में छत्तीसगढ़ के कई लोगों ने उसे देखने की पुष्टि भी की है।

Ramgopal Agarwal Latest News: EOW सूत्रों के मुताबिक अपनी पहचान छिपाने के लिए रामगोपाल ने फरारी के दौरान दाढ़ी बढ़ा ली थी, ताकि वह आसानी से पहचान में न आए। जांच में यह भी सामने आया है कि फरार रहने के बावजूद वह अपने करीबी सहयोगियों और परिजनों के लगातार संपर्क में था और उनके माध्यम से आवश्यक जानकारी तथा अन्य व्यवस्थाएं करता रहा। पूछताछ में यह भी पता चला है कि रामगोपाल अग्रवाल केवल विदेश में ही नहीं, बल्कि रायपुर सहित देश के कई शहरों में अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। जांच एजेंसी अब उन लोगों की भी जानकारी जुटा रही है, जिन्होंने फरारी के दौरान उसे शरण देने या किसी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई।

फिलहाल रामगोपाल अग्रवाल EOW की पुलिस रिमांड पर है। एजेंसी उससे लगातार पूछताछ कर रही है और फरारी के दौरान उसके संपर्कों, वित्तीय लेनदेन तथा सहयोगियों से जुड़े पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में आगे और भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः-