सिंधिया ने लिखा सीएम को पत्र, अस्पताल निर्माण के लिए फंड जारी करने की मांग

सिंधिया ने लिखा सीएम को पत्र, अस्पताल निर्माण के लिए फंड जारी करने की मांग

सिंधिया ने लिखा सीएम को पत्र, अस्पताल निर्माण के लिए फंड जारी करने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 30, 2019 12:43 pm IST

भोपाल। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर से मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर मांग की है। सिंधिया ने ग्वालियर के जे ए एच अस्पताल के विस्तार के लिए फण्ड जारी करने की मांग की है। पत्र में सिंधिया ने कहा ​है कि फन्ड न होने की वजह से 1000 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य धीमा हो गया है। इसके साथ ही सिंधिया ने मुरार जिला अस्पताल को भी 300 के बजाय 500 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें —हाईकोर्ट ने 30 दिन में मीसाबंदियों की पेंशन शुरू करने को कहा, पेंशन रोकने पर सरकार से जवाब भी मांगा

बता दें कि इसके पहले भी कांग्रेस महासचिव और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मांग की थी कि वह प्रदेश के भिंड जिले में सैनिक स्कूल एवं मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए केन्द्र सरकार से सिफारिश करें। इस संबंध में सिंधिया ने कमलनाथ को दो अलग-अलग पत्र लिखे थे। इन पत्रों में सिंधिया ने कहा कि मेरे हाल ही के भिंड प्रवास के दौरान कांग्रेस विधायकों, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं आमजन ने इन दोनों मांगों को लेकर एक सुर में आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि भिंड जिले की ये दोनों मांगे आज की नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी हैं, लेकिन अब तक पूरी नहीं हुई हैं।

यह भी पढ़ें — सोना खरीदने वाले हो जाएं सावधान ! नोटबंदी जैसे निर्णय की तैयारी में है मोदी सरकार

 

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/10Xk1fmV0kw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com