त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान, 62 हजार 723 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Ads

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान, 62 हजार 723 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

  •  
  • Publish Date - January 31, 2020 / 01:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। 21 जिलों के 36 ब्लॉक के 2 हजार 505 गांवों में होने वाले दूसरे चरण के इस चुनाव में कुल 62 हजार 723 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी संशोधन अध्यादेश 2020 लागू, भूपेश कैबिनेट की…

कुल 23 हजार 13 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। जिसमें पंच पद के लिए कुल 48 हजार 952 प्रत्याशी, सरपंच पद के लिए कुल 10 हजार 496 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के लिए 2 हजार 870 प्रत्याशी और जिला पंचायत सदस्य के लिए 405 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के लिए कुल 38 हजार 435 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सुरक्षा के लिए कुल 9 हजार 608 जवानों की तैनाती की गई है।

पढ़ें- कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की एडवाइजरी

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुबह पौने 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। जबकि बाकी जगह तीन बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। चुनाव के लिए कुल 38 हजार 435 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और सुरक्षा के लिए कुल 9 हजार 608 जवानों की तैनाती की गई है। दूसरे चरण के लिए कुल 6 हजार 353 मतदान केन्द्रों में 30 लाख 57 हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 15 लाख 21 हजार 721 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 15 लाख 34 हजार 894, वहीं थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 33 है।

पढ़ें- महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना की प्रक्रिया भी शुरु हो जाएगी। स्थिति सामान्य नहीं रहने की स्थिति में मतदान पेटियां सुरक्षित रखी जाएंगी और मतगणना दूसरे दिन होगी। आपको बता दें कि दूसरे चरण के चुनाव से पहले ही 15,147 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इनमें पंच पद के 15 हजार 26 प्रत्याशी, सरपंच पद के लिए 101, जनपद सदस्य के लिए 19 और एक उम्मीदवार जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्विरोध जीत चुके हैं।