सीएम हाउस के बाहर आत्मदाह करने वाले “बच्चू लाल” की मौत

Ads

सीएम हाउस के बाहर आत्मदाह करने वाले "बच्चू लाल" की मौत

  •  
  • Publish Date - November 12, 2017 / 12:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

कवर्धा में सीएम हाउस के बाहर खुद को आग लगाने वाले कवर्धा के युवक की रायपुर के अम्बेडकर हॉस्पिटल में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी । घटना 8 नवंबर की थी ,जब कर्वधा स्थित मुख्यमंत्री निवास के बाहर स्वीपर का काम करने वाले बच्चू लाल ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को जला लिया था ।

जिंदा होने का भी सबूत मांगी रही सरकार, बुजुर्ग 2 साल से ढूंढ रहा सबूत

बच्चूलाल को उसी दिन गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया था ।जिला प्रशासन की तरफ से इस मामले में जांच के आदेश दे दिये गये थे।आपको बता दें कि बच्चूलाल और उसकी पत्नी सुनीता कवर्धा नगर पंचायत में पिछले आठ महीने से स्वीपर का काम करते थे,आरोप था कि उन्हें 7-7 हजार रुपये मिला करते थे जिसमें से वो 5 हजार रुपये नगर पंचायत अध्यक्ष के पास जमा करा देते थे और हर महीने 9 हजार रुपये ही लिया करते थे ।

कुर्सी तक पहुंचने के लिए 6 दिन की पदयात्रा पर भूपेश बघेल

नगर पंचायत अध्यक्ष ने उस पैसे का गबन कर लिया है। इस मामले में जब उन्होने नगर पंचायत अध्यक्ष से पैसे की मांग तो एक नवंबर को उसने उन्हे नौकरी से निकाल दिया गया। इस मामले में कई दफा बच्चू और उसकी पत्नी ने पुलिस से भी शिकायत की.. लेकिन पुलिस ने भी मदद नहीं की ।इसी बात से व्यवथित होकर बच्चू ने CM हाउस के सामने अपने शरीर मे आग लगा कर जान देने की कोशिश की थी ।

 

वेब डेस्क, ibc24