मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ मॉडल मुक्त कराई गईं, तीन व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ मॉडल मुक्त कराई गईं, तीन व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ मॉडल मुक्त कराई गईं, तीन व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: January 20, 2021 6:50 am IST

मुंबई, 20 जनवरी (भाषा) मुंबई के एक होटल में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने वहां से आठ मॉडलों को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने होटल में मंगलवार को छापेमारी की। यह होटल पश्चिमी उपनगर में जुहू बीच के निकट है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आठ मॉडलों को वहां से मुक्त कराया जिन्हें वेश्वावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा था। पुलिस ने मॉडलों को इस काले धंधे में धकेलने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में