जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला, पति की मौत पत्नी गंभीर, 3 आरोपी गिरफ्तार

Ads

जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला, पति की मौत पत्नी गंभीर, 3 आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 22, 2019 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

जगदलपुर-जगदलपुर के नगरनार में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले के बाद युवक की मौत हो गई है। साथ ही पत्नी की हालत गंभीर है।
ये भी पढ़ें –एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 212 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हत्या के साथ ही साथ जानलेवा हमला करने के जुर्म में पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने बताया कि पूरा मामला पीठापुर गांव का है। यहां लम्बे समय से दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद आज विवाद और ज्यादा बढ़ गया। तैश में आ कर आरोपी ने दोनों पति पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया,जिसके बाद पति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पत्नी की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें- प्रत्याशी धनेंद्र साहू सहित कांग्रेसी नेता पहुंचे ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर चुनाव आयोग