मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति पर आ सकता है श्वेत पत्र, विधानसभा सत्र में लाने की तैयारी

Ads

मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति पर आ सकता है श्वेत पत्र, विधानसभा सत्र में लाने की तैयारी

  •  
  • Publish Date - December 29, 2018 / 02:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेतपत्र आ सकता है। राज्य सरकार विधानसभा सत्र में आर्थिक हालात पर श्वेतपत्र लाने की तैयारी में है। शनिवार को मंत्रालय में वित्त मंत्री तरूण भानोट के समक्ष पीएस अनुराग जैन ने प्रेजेंटेशन दिया।

वहीं प्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बालाघाट में कहा है कि खनिज नीति में परिवर्तन करने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार की नीति में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता स्थानीय युवाओं और लोगों को रोजगार देने की होगी। जिले में खनिज से जुड़े उद्योगों लगाने का प्रयास करेंगे। बता दें कि प्रदीप जायसवाल 5 जनवरी को पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : विभागों का बंटवारा होते ही हलचल तेज, कांग्रेस कार्यकर्ता और कर्मचारियों के मुकदमे वापस लेगी सरकार 

इधर सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया ने जबलपुर में कहा है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन जल्द बढ़ाई जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 300 से बढ़ाकर 1000 रुपए की जाएगी। उन्होंने कहा कि वचनपत्र के मुताबिक पेंशन बढाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। उन्होंने विधि मंत्री पीसी शर्मा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बीजेपी शासनकाल में कांग्रेसियों पर द्वेषपूर्ण मामले लादे गए थे।