कबीर नगर खुदकुशी में नया मोड, उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

Ads

कबीर नगर खुदकुशी में नया मोड, उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 1, 2018 / 07:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

रायपुर। साढ़े 3 महीने पहले कबीरनगर इलाके में जहर खाकर खुदकुशी के मामले में पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।  पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद पति को दहेज की मांग, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पाया.आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई  है कि दोनों की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी मृतका पर दहेज लाने के लिए दबाव बना रहा था।इसी से तंग आकर महिला ने सुसाइड कर लिया था। 

ये भी पढ़े –मंत्री के खिलाफ अश्लील टिप्पणी, युवक गिरफ्तार

 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कबीर नगर इलाके की खुशी कॉलोनी में रहने वाली मृतका ऋतु  गुप्ता अपने पति जितेंद्र गुप्ता के साथ रह रही थी.आरोपी जितेंद्र हमेशा मृतका के साथ मारपीट करता रहता था। जिससे तंग आ कर 13 फरवरी को दोपहर 11 बजे ऋतु ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहूंची तो ऋतु के परिजनों ने दहेज की मांग और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने मर्म कर जांच शुरू की. परिजनों की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर पुलिस ने दहेज मृत्यु और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला कायम किया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ये भी पढ़े – मध्यप्रदेश समेत 22 राज्यों में आज किसान आंदोलन, 12 सौ लोगों को नोटिस

यहां ये बताना जरुरी है कि हफ्तेभर में दहेज मृत्यु और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का यह दूसरा मामला पुलिस ने कायम किया है। 4 दिन पहले माना पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में आरोपी पति और सास के खिलाफ एफआईआर की थी।  दरअसल, रायपुर पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इस तरह के मर्ग मामलों में जांच में तेजी लाई है। 

वेब डेस्क IBC24