रायपुर में स्वाइन फ्लू से मरीज की मौत

Ads

रायपुर में स्वाइन फ्लू से मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - June 15, 2017 / 04:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

रायुपर: कुम्हारी नगर पालिका के जंजगिरी के रहने वाले चंद्रभान ठाकुर की इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू से मौत हो गई. 35 वर्षीय चंद्रभान को 4 जून को बुखार व सर्दी की शिकायत पर गंभीर हालत में रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ब्लड सैंपल में टेस्ट के बाद स्वाइन फ्लू की पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद स्वाइन फ्लू का इलाज जारी किया गया था. लेकिन हालत बिगडने से पुरे 9 दिन चले इलाज के बाद 12 जून सोमवार को चंद्रभान की मौत हो गई. चंद्रभान की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.