शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप, पहुंचा हवालात

Ads

शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप, पहुंचा हवालात

  •  
  • Publish Date - May 30, 2021 / 12:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले में एक शिक्षक को छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और इस घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के एक इलाके में हुई और आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More: 1 जून से अनलॉक होगा जिला, इन सेवाओं को मिलेगी छूट, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार शिक्षक ने वीडियो का इस्तेमाल छात्रा को ब्लैकमेल करने के लिए किया और कहा कि अगर वह उसकी यौन इच्छाओं की पूर्ति नहीं करती है तो वह इस वीडियो का प्रसार कर देगा। जिले में यौन उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। जकरोली पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने आठ वर्षीय एक बच्चे का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

Read More: छत्तीसगढ़ : कोविड काल में दिवंगत हुए जनप्रतिनिधियों को दी गई श्रद्धांजलि, मंत्री अमरजीत भगत के आवास पर हुआ कार्यक्रम

थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह अभी फरार है। बच्चे के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि नाबालिग अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी आरोपी उसे गन्ने के खेत में ले गया और उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। बच्चे को घायल स्थिति में चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी ने बच्चे को इस घटना का किसी से भी जिक्र करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी थी।

Read More: छत्तीसगढ़ : कोरोना से दिवंगत इन कर्मियों के आश्रितों को मिलेगी पांच लाख की मदद, कोरोना से ठीक हुए कर्मियों का इलाज खर्च भी देगी राज्य सरकार