शहरी स्कूलों में शिक्षकों की भरमार तो ग्रामीण स्कूलों में नदारद शिक्षक

Ads

शहरी स्कूलों में शिक्षकों की भरमार तो ग्रामीण स्कूलों में नदारद शिक्षक

  •  
  • Publish Date - May 19, 2017 / 10:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

 

सरगुजा जिले में 10वीं और 12वीं कक्षा के खराब नतीजे आने के बाद शासकीय स्कूलों में शिक्षकों के सेटअप की जांच चल रही है……..इस जांच में चैंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं…….सरगुजा के ग्रामीण स्कूलों में जहां सिर्फ एक या दो शिक्षक पदस्थ हैं ,वहीं शहर के आस पास के स्कूलों में 15 से 22 शिक्षकों की पदस्थापना एक ही स्कूल में हैं…….ऐसी स्थिति में भला रिजल्ट कहां से आएगा….कहीं एक ही शिक्षक सभी विषय पढ़ा रहा है तो कहीं एक ही विषय के कई शिक्षक एक ही स्कूल में पदस्थ हैं……..इस बात का खुलासा होने पर शिक्षा विभाग जहां समायोजन की बात कर रहा है, वहीं शिक्षाकर्मी संघ पर अपने पदाधिकारियों की पदस्थाना में मनमानी किए जाने का आरोप भी लग रहा है….. वहीं कलेक्टर ने मई महीने की छुट्टियों में भी शिक्षकों को स्कूल जाना अनिवार्य कर दिया है…..इसके साथ ही ये भी देखा जा रहा कि कौन से स्कूल में कितने शिक्षक हैं……..

.