15 सदस्य हाथियों का दल लौटा महासमुंद इलाके की ओर, घायल नन्हे हाथी को भेजा गया ट्रेनिंग सेंटर

Ads

15 सदस्य हाथियों का दल लौटा महासमुंद इलाके की ओर, घायल नन्हे हाथी को भेजा गया ट्रेनिंग सेंटर

  •  
  • Publish Date - November 25, 2018 / 10:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

रायपुर। 15 सदस्य हाथियों का दल आरंग के चपरीद गांव से वापस महासमुंद क्षेत्र की ओर लौट गया है। इसकी पुष्टि मादा हथिनी के गले में लगे रेडियो कॉलर से हुई। जबकि घायल नन्हे हाथी को हाथियों के ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया। ये ट्रेनिंग सेंटर महासमुंद के पासिद गांव में बनाया गया है।

बता दें कि सिरपुर के जंगल से एक बार फिर 17 हाथियों का दल राजधानी से 58 किलोमीटर दूर आरंग के गांव चपरीद तक पहुंच गया था। हाथियों के दल में एक नन्हा हाथी घायल अवस्था में नदी के किनारे पड़ा था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तो बड़ी संख्या में वन अफसर और पुलिस कर्मी वहां पहुंचकर हाथियों के दल के मूवमेंट पर नजर रखे हुए थे।

यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार के दौरान कहीं हैलीकॉप्टर से तो कहीं वाहन से गिरे अमित शाह 

वहीं रायपुर से वन विभाग के डॉ. जयकिशोर जडिय़ा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हाथी के बच्चे उपचार किया था। बता दें कि इससे पहले भी एक बार और हाथियों का दल आरंग के समीप तक पहुंच चुके हैं।