किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

Ads

किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 15, 2020 / 11:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

बलिया (उत्तर प्रदेश), 15 सितंबर (भाषा) जिले के फेफना थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फेफना थाना के प्रभारी राजीव मिश्र ने मंगलवार को बताया कि 17 वर्षीया किशोरी के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक बलात्कार की घटना यह घटना नौ सितंबर की है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के माध्यम से पुलिस को सोमवार को इस घटना की जानकारी मिली।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी की माँ की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर नीरज और राधेश्याम को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा