छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण के महाअभियान का आगाज़
छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण के महाअभियान का आगाज़
हरियर छत्तीसगढ़ योजना के तहत आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने वृक्षारोपण का महाभियान शुरू किया। जिसके तहत पूरे प्रदेश आठ करोड़ दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। नया रायपुर के थनौद गांव में CRPF कैम्प के पास महानदी मुख्य नहर के किनारे इस अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुर्गा खाना छोड़िए और मुनगा खाइए… क्योंकि इससे आयरन की कमी नहीं होती। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि सावन के महीने में इस महाभियान का संकल्प लिया गया है, जो जरूर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर इस संकल्प को पूरा करना है। कार्यक्रम में वनमंत्री महेश गागड़ा सहित काफी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे। छत्तीसगढ़ के सभी 27 जिलों में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसके तहत हर जगह अलग-अलग पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है…। सरकारी विभागों को भी अलग-अलग पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है।

Facebook


