श्योपुर, मध्यप्रदेश। पल भर में गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन ने बीच रास्ते में गाड़ी रुकवाकर पाली पुल से चंबल नदी में छलांग लगा दी। दुल्हन ने उल्टी आने के बहाने पाली पुल पर कार रुकवाई और अचानक छलांग लगाकर जान दे दी।
पढ़ें- केंद्रीय राज्यमंत्री ने सीएम शिवराज के कथित वायरल ऑडियो पर कही बड़ी बात, राजस्थान सरकार गिराने की.
मध्यप्रदेश के दांतडा गांव से माली समाज की बारात खंडार क्षेत्र के अल्लाहपुर गांव में आई थी। रात को धूमधाम से सभी रश्मो रिवाजों के साथ शादी संम्पन्न होने के बाद आज सुबह ही वधु पक्ष द्वारा बारात के साथ ही दुल्हन को विदा कर दिया गया।
पढ़ें- कुएं में जा गिरा खाद से भरा वाहन, 8 बच्चे भी थे सवार, दो की मौत और …
बारात चली गई और दूल्हा और उसके कुछ अन्य साथी दुल्हन को कार में बैठकर खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हो गए। तभी रास्ते में मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर चंबल स्थित पाली पुल पर दुल्हन ने दूल्हे से मन घबराने और उल्टी करने की बात कहकर कार रुकवाई और दुल्हन कार से नीचे उतरकर नदी में छलांग लगा दी।
पढ़ें- पटवारी के सामने घुटने टेकने वाले अधिकारियों का तबादला, पूर्व सीएम क..
दुल्हन के यूं अचानक चंबल में छलांग लगाने से दूल्हे सहित वर पक्ष के लोगों को सदमा लग गया। दूल्हे और उसके साथियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाव के माध्यम से चंबल में कूदी दुल्हन की तलाश में जुट गए, वहीं, घटना की सूचना मिलने के साथ ही खंडार थाना पुलिस और मध्यप्रदेश की सामरसा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहियोग से दुल्हन की तलाश की जा रही है।