सबसे सख्त लॉकडाउन, बिना वजह घर से निकलने वालों की गाड़ी होगी जब्त, पूरे शहर में की जाएगी बेरिकेटिंग.. आदेश जारी

सबसे सख्त लॉकडाउन, बिना वजह घर से निकलने वालों की गाड़ी होगी जब्त, पूरे शहर में की जाएगी बेरिकेटिंग.. आदेश जारी

सबसे सख्त लॉकडाउन, बिना वजह घर से निकलने वालों की गाड़ी होगी जब्त, पूरे शहर में की जाएगी बेरिकेटिंग.. आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: September 19, 2020 10:00 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने लॉकडाउन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार और सख्त होगा लॉकडाउन।
हालांकि इसमें मेडिकल इमरजेंसी को ही छूट दी जाएगी। बिना कारण घर से बाहर निकलने वालों की गाड़ी जब्त की जाएगी। पूरे शहर में बेरिकेटिंग की जाएगी। 

पढ़ें- शहर के SBI सहित कई बैंक सप्ताह भर से बंद, पैसा निकालने लोगों को हो रहीे परेशानी

पेट्रोल पंप पर शासकीय एवं इमरजेंसी वाहनों को ही पेट्रोल दी जाएगी। बिना वजह घर से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा- ‘स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा स…

अंतरजिला आने जाने पर ई-पास लगेगा। बाहर से आने वाले लोगों के लिए पुलिस/आरटीओ/प्रशासन मदद करेगा रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर
एमआरपी से अधिक मूल्य पर सामान बेचने पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

पढ़ें- पहली तिमाही में 101.3 लाख करोड़ रुपए हुई सरकारी देन…

रायपुर जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद अब यहां 21 सितम्बर रात 9 बजे से लॉकडाउन शुरू होगा और 28 सितंबर की रात तक जारी रहेगा। कलेक्टोरेट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में आज यह सख्त फैसला लिया गया है।

CamScanner 09-19-2020 15.01.34 by Anil Shukla on Scribd


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com