15 देशों तक पहुंचाई गई भारत निर्मित वैक्सीन, 25 देश कर रहे हैं इंतजार : जयशंकर

Ads

15 देशों तक पहुंचाई गई भारत निर्मित वैक्सीन, 25 देश कर रहे हैं इंतजार : जयशंकर

  •  
  • Publish Date - February 6, 2021 / 09:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

अमरावती, छह फरवरी (भाषा) । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को यहां कहा कि भारत ने अभी तक 15 देशों को कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति की है और 25 अन्य देशों को यहां निर्मित टीके का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि तीन श्रेणियों के देश भारत से टीका हासिल करने के इच्छुक हैं– गरीब, कीमत को लेकर संवेदनशील देश और दवा कंपनियों के साथ सीधे समझौता करने वाले अन्य देश।
Read More: युवती का अपहरण के बाद 6 बार किया सौदा, जिंदा रहते नहीं मिला न्याय, खुदकुशी के बाद पुलिस ने किया खुलासा

जयशंकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जहां तक मुझे पता है, हम 15 देशों को पहले ही टीके की आपूर्ति कर चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘25 अन्य देशों को टीके का इंतजार है। लेकिन आज महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत इस मामले में विश्व के नक्शे पर उभरा है।’’
Read More: सभी विधायकों को खरीदना होगा Ipad, सरकार करेगी 50 हजार रुपए भुगतान, योगी सरकार ने जारी किया निर्देश

मंत्री ने कहा कि कुछ गरीब देशों को अनुदान के आधार पर टीके की आपूर्ति की जा रही है जबकि कुछ देश उस कीमत पर टीका चाहते हैं जो भारत सरकार टीका निर्माताओं को दे रही है।

जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को ‘‘विश्व की फार्मेसी’’ के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं।