शिवराज को जान से मारने की धमकी देने वाले 2 युवक गिरफ्तार, एक रह चुका है पाकिस्तान की जेल में

Ads

शिवराज को जान से मारने की धमकी देने वाले 2 युवक गिरफ्तार, एक रह चुका है पाकिस्तान की जेल में

  •  
  • Publish Date - August 9, 2018 / 10:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी देने वाले 2 युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। ये दोनों युवक सगे भाई हैं। इन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शिवराज को जान से मारने की धमकी दी थी।

बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए 2 अगस्त से 7 अगस्त तक 5 बार पोस्ट कर धमकी दी थी। ट्विटर पर इन युवकों ने लिखा था कि अगर CM की जन आशीर्वाद यात्रा और वे CM आए सिवनी तो जान से मार दूंगा।

यह भी पढ़ें : बीसीसीआई को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक राज्य एक वोट में किया बदलाव

लगातार ऐसी पोस्ट करने के बाद साइबर सेल ने ट्विटर एकाउंट के जरिए आरोपियों की पहचान की और दोनों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी जितेंद्र का पाकिस्तान से संबंध भी है। वह पाकिस्तान जेल में बंद रहा है।

जितेंद्र मई 2018 में ही पाकिस्तान से रिहा होकर भारत आया था। दोनों आरोपियों से सायबर सेल मुख्यालय आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया है कि आश्वासन के बाद भी मदद नहीं मिली तो उन्होंने धमकी दी।

वेब डेस्क, IBC24