महिला और युवक की पिटाई के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

महिला और युवक की पिटाई के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 6, 2021 / 03:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

आगरा (उप्र), छह फरवरी (भाषा) आगरा में एक विवाहिता और एक युवक के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर उनकी पिटाई करने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने 10 लोगों की पहचान की है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अछनेरा थाने के निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो के आधार पर 10 आरोपियों की पहचान की गई है। उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

मलिक ने बताया कि क्षाना क्षेत्र के निवासी के प्रधान दाताराम, अमर सिंह और धनीराम को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है, सात अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यह नजर आ रहा है कि एक युवक और महिला के मुंह पर कालिख पोत कर गांव में जुलूस निकाला जा रहा है। साथ ही, कुछ लोग उन्हें चप्पलों से पीटते हुए भी नजर आ रहे हैं।

भाषा सं अमित सुभाष माधव

माधव