पटना। बिहार में तीन लोग फिर उग्र भीड़ की शिकार हो गए। सारण जिले के बनियापुर इलाके में मवेशी चोरी के शक में लोगों ने तीन लोगों को पीट पीटकर मार डाला। वारदात नंदलाल टोला में गुरुवार देर रात की है जब एक पिकअप वाहन से पालतु पशु चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने जमकर हल्ला मचाया।
Bihar: Three people were beaten to death by locals in Baniyapur, Saran on suspicion of cattle theft, today morning. Bodies sent for postmortem by police, investigation underway. pic.twitter.com/wNKJIYgfn5
— ANI (@ANI) July 19, 2019
पढ़ें- कर्नाटक का नाटक जारी: रात भर विधानसभा में ही सोते रहे सभी भाजपा विध…
इस दौरान वहां कई लोग एकत्रित हो गए और वाहन सवार तीनों लोगों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वाहन में सवार चौथा शख्स भागने में कामयाब हो गया। लोगों के चंगुल में फंसे तीनों की इतनी पिटाई की गई कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पीड़ित के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पढ़ें- घरवालों के उड़े होश.. जब बिस्तर पर आराम फरमाता मिला बाघ.. देखिए
बता दें इसी तरह का मामला गुरूवार को मध्यप्रदेश के नीमच में भी सामने आया था। बकरा चोरी के आरोप में तीन लोगों की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी थी। भीड़ ने युवकों के बाइक को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने चोरी के तीनों आरोपियों के साथ मारपीट करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार की थी।
पढ़ें- मायावती के भाई पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, 400 करोड़ की बेनामी संप…
पुलिस के मुताबिक कोतवाली इलाके स्थित मंदिर के पास बंधे बकरे को बाइक सवार युवक मोटर साइकिल पर रखकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। चोरी की भनक लगते ही लोगों ने तीनों युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी और बाइक को आग के हवाले कर दिया था।
पढ़ें- मदरसों में पढ़ाई जाएगी एनसीईआरटी की किताबें, एनसीसी और स्काउट गाइड के शिविरों…
नक्सली स्मारक ध्वस्त