तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्‍ची की मौत

Ads

तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्‍ची की मौत

  •  
  • Publish Date - February 27, 2021 / 11:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

भदोही (उप्र), 27 फरवरी (भाषा) भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली इलाके में शनिवार को तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क किनारे खेल रही तीन साल की बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर के सामने बच्ची की मौत होने पर गुस्साए गांव वालों ने सड़क जाम कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक आलमगीर ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर उस वक़्त हुई जब बैराखास गाँव में घर के सामने प्रियांशी सरोज खेल रही थी, तभी एक तेज़ रफ़्तार कार उसे कुचलते हुए निकल गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

आलमगीर ने बताया पुलिस ने लोगों को समझा कर एक घंटे बाद जाम ख़त्म कराया। उन्होंने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भाषा सं. आनन्‍द नीरज

नीरज