ड्यूटी का जज्बा : सिपाही ने की 700 किमी की पैदल यात्रा, 4 दिन में तय की कानपुर से जबलपुर की दूरी

ड्यूटी का जज्बा : सिपाही ने की 700 किमी की पैदल यात्रा, 4 दिन में तय की कानपुर से जबलपुर की दूरी

ड्यूटी का जज्बा : सिपाही ने की 700 किमी की पैदल यात्रा, 4 दिन में तय की कानपुर से जबलपुर की दूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: April 3, 2020 5:01 am IST

जबलपुर। जबलपुर में पदस्थ एक सिपाही उत्तरप्रदेश के कानपुर से पैदल चलकर जबलपुर पहुंचा है, सिपाही ने 700 किमी की पैदल यात्रा की है। जो कि 30 मार्च को कानपुर से निकला था और आज उसने थाने में ड्यूटी की आमद दी है।

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ देशवासियों से की एकजुटता की अपील, कहा-महाशक्ति क…

बता दें कि सिपाही ने महज चार दिन में 700 किमी की पैदल यात्रा कर ली। लॉकडाउन होने के कारण वह कानपुर में फंसा हुआ था, परिवहन के सभी साधन बंद होने के कारण वह आ नही पा रहा था, वहीं लॉकडाउन की लंबी अवधि होने के कारण वहां से पैदल निकलना ही उचित समझा।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश, ‘रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 म…

कोरोना को लेकर जहां पूरा देश अलग-अलग तरीकों से अपना योगदान देने में जुटा है, तो वहीं ओमती थाने में पदस्थ आनंद पांडे ने कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की। आनंद बीते 20 फरवरी को पत्नी के ऑपरेशन के चलते अवकाश पर कानपुर पैतृक गांव गया था। महीने भर का अवकाश समाप्त हुआ तो लॉक डाउन उसके लौटने की राह में रोड़ा बनकर आया। बावजूद आरक्षक ने ड्यूटी को तवज्जो दी और कानपुर से पैदल ही जबलपुर के लिए निकल पड़ा।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का संबोधन, कोविड – 19 पर देश को दे रहे संदेश, 5 अप्रैल को…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com